Vivo X300 vs X300 Pro किस फ़ोन को चुनें

Vivo X300 सीरीज़ का बड़ा धमाका — Vivo X300 और Vivo X300 Pro लॉन्च

मेरे प्यारे मित्रो, आज हम जानेगे Vivo मोबाइल के बारे में , मोबाइल की दुनिया में कैमरा और परफॉर्मेंस अब एक दूसरे के साथ कदम मिलाकर चल रहे हैं। इसी के साथ में Vivo ने अपनी नई मोबाइल फ़ोन X300 सीरीज़ लांच की है, जिसमें दो मॉडल हैं Vivo X300 और Vivo X300 Pro। यह सीरीज़ कैमरा टेक्नोलॉजी, बैटरी, डिस्प्ले और अन्य हार्डवेयर के लिए काफी अच्छी है ।

इस ब्लॉग में हम जानेगे की Vivo X300 और X300 Pro में क्या फीचर्स है, कब लांच हो रहा हैं साथ ही इसकी क्या खुबिया है और भारत में कब लांच हो रहा है

  1. चीन में Vivo ने पहले ही X300 और X300 Pro लॉन्च कर दिए हैं।
  2. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, Vivo ने कहा है की ये दोनों मॉडल बहुत जल्द अन्य देशों में भी मिलने लग जाएंगे और इस बार Origin OS 6 इंटरफ़ेस भी ग्लोबल स्तर पर मिलेगा ।
  3. भारत में इनकी लॉन्च की संभावना दिसंबर के पहले सप्ताह में की जा रही हैं ।

फीचर्स

नीचे X300 और X300 Pro की फीचर्स और दोनों में अन्तर बताये है

specsVivo X300Vivo X300 Pro
चिपसेट (Processor)MediaTek Dimensity 9500 MediaTek Dimensity 9500 (उच्चतम वर्जन)
डिस्प्ले 6.31 इंच, फ्लैट LTPO AMOLED, 120Hz 6.78 इंच, फ्लैट AMOLED, स्लिम बेज़ल्स (120Hz)
बैटरी~6,040 mAh 6,510 mAh
कैमरा सेटअप (पिछला / रियर)200MP (मुख्य) + 50MP (अल्ट्रा-वाइड) + 50MP (ज़ूम) 50MP (Sony LYT-828) मुख्य + 200MP पेरिस्कोप ज़ूम + 50MP अल्ट्रा-वाइड
फ्रंट कैमरा50MP50MP
सॉफ्टवेयर / UIOrigin OS 6 (Android 16 बेस) Origin OS 6 (Android 16)
अन्य खासियतेंZeiss ऑप्टिक्स, फोटोग्राफी किट सपोर्ट, स्लिम डिज़ाइन Zeiss T कोटिंग, Imaging चिप VS1, फोटोग्राफी किट सपोर्ट

कैमरा :-Vivo की नई X सीरीज़ का सबसे बड़ा आकर्षण इसका कैमरा ही है:

  1. X300 Pro में मुख्य कैमरा Sony LYT-828 50MP सेंसर है, जो की Zeiss T* कोटिंग के मिल रहा है, ताकि फ्लेयर्स और अनचाहे प्रकाश को कम किया जा सके।
  2. प्रीमियम ज़ूम कैमरा में 200MP पेरिस्कोप लेंस दिया गया है जो की यह Vivo की पिछली X सीरीज़ की पहचान है और इसे और बढ़िया बनाया गया है।
  3. X300 मॉडल में भी 200MP मुख्य कैमरा होगा, साथ में 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP ज़ूम लेंस भी होगा ।
  4. X300 Pro में एक विशिष्ट इमेज प्रोसेसिंग चिप (VS1) दी गई है, जिससे कम-लाइट और ज़ूम इमेजिंग प्रदर्शन बेहतर हो सकता है।
  5. दोनों मॉडल्स के साथ फोटोग्राफी किट सपोर्ट की उम्मीद है — जिसमें एक्सटेंडेबल ज़ूम लेंस, होल्डर आदि शामिल हो सकते हैं।

डिज़ाइन

  1. X300 Pro का डिस्प्ले फ्लैट डिजाइन में है, 6.78 इंच का, और बहुत पतले बेज़ल्स के साथ।
  2. यह मॉडल लगभग 7 मिमी मोटा हो सकता है (कैमरा बंप को छोड़कर)।
  3. X300 मॉडल का फोकस compact flagship जैसा है यानी हल्का व कम आकार लेकिन हाई-परफॉर्मेंस केसाथ ।
  4. UI के रूप में, OriginOS 6 जो चीन में पहले इस्तेमाल होती थी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा । यह एक नया, आकर्षक और कस्टमाइज़ेबल इंटरफ़ेस होगा

बैटरी

  • X300 में 6,040mAh की बैटरी दी जा रही है।
  • X300 Pro में 6,510mAh की बैटरी होने की उम्मीद है।
  • हालांकि, पहले की कुछ लीक्स में Pro मॉडल को 7,000mAh तक की बैटरी के साथ देखा गया था, लेकिन बाद में यह अनुमान थोड़ा घटाया गया।

मूल्य

  1. Vivo X300 की शुरुआती कीमत लगभग ₹54,800
  2. X300 Pro की कीमत लगभग ₹66,100
  3. भारत में लॉन्च होने पर टैक्स, इम्पोर्ट चार्ज और लोकल मार्केटिंग को देखते हुए कीमत 10–20% ऊपर हो सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *