मेरे प्यारे मित्रो, तो आज फिर से एक नयी मोबाइल की जानकारी के साथ आये है जो की OnePlus लाया है दोस्तों अगर एप्पल के टक्कर में कोई है तो वो OnePlus ही है तो आइये आज जानते है इसी के बारे में की कब ,और किन किन फीचर्स के साथ में आ रहा है

OnePlus 15: नया फ्लैगशिप जिसने सबको चौंका दिया
हर साल कई फ्लैगशिप फोन लॉन्च होते हैं, लेकिन OnePlus 15 ने अपनी एंट्री से ही चर्चा बटोरी है। बेहतर डिज़ाइन, जबरदस्त बैटरी और पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ यह फोन “Flagship Killer” नहीं, बल्कि अब “Flagship Leader” कहलाने लायक बन गया है। आइए जानते हैं इस नए OnePlus 15 के फीचर्स, लॉन्च डेट और इसकी खास बातें विस्तार से
कब आ रहा है
भारतीय बाजार में यह 13 नवंबर 2025, शाम 7 बजे (IST) लांच होगा और उसी दिन रात 8 बजे से बिकना शुरू हो जायेगा
प्रोसेसर
बात करे इसकी प्रोसेसर की तो इस फोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर है जी की बहुत ही जबरदस्त चिपसेट है इसका क्लॉक स्पीड लगभग 4.6GHz तक है देखा जाए तो यह गेमिंग और मल्टी-टास्किंग के लिए बहुत ही बढ़िया है
डिस्प्ले
इस फ़ोन में 6.78-इंच की फ्लैट LTPO OLED स्क्रीन है जो 165Hz रिफ्रेश रेट है 1.5K रेज़ोल्यूशन डिस्प्ले है, मतलब बैटरी और परफॉर्मेंस दोनों में बैलेंस है
https://dhupi24.com/लांच-हुआ-oppo-find-x9-and-oppo-find-x9-pro/
बैटरी
7,300mAh की बैटरी है इसके साथ में 120W सुपर फ्लैश चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्टभी है कंपनी का कहना है कि फोन सिर्फ 19 मिनट में 0% से 100% तक चार्ज हो सकता है
कैमरा
इस फ़ोन में मिलेगा 50MP + 50MP + 50MP (Periscope) यानि की 50MP मेन लेंस, 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल ज़ूम) है और कंपनी ने अपना नया Detail Max Image Engine लगाया है, जो AI की मदद से इमेज को और नैचुरल और डिटेल्ड बनाता है इस बार OnePlus ने Hasselblad के साथ पार्टनरशिप खत्म की है
कलर
OnePlus 15 तीन कलर्स में लॉन्च होगा:
- Misty Purple
- Absolute Black
- Sand Storm (माइक्रो-आर्क ऑक्सिडेशन कोटिंग के साथ)
वजन
Sand Storm वेरिएंट को लेकर कंपनी का कहना है कि इसका फ्रेम 3.4 गुना ज्यादा मजबूत है, फिर भी हल्का महसूस होगा, इस फोन का वज़न लगभग 211–215 ग्राम होगा जो बैटरी के साइज के हिसाब से ठीक ठाक होगा
सॉफ्टवेयर
इस फ़ोन में Android 16 + Oxygen OS 16 होगा, नए Oxygen OS में AI-आधारित फीचर्स, तेज़ ऐप लोडिंग, और बेहतर प्राइवेसी ऑप्शन्स भी हैं।
UI अब और भी सिंपल और क्लीन है, जो OnePlus की पहचान रही है।
OnePlus 15 specs
| प्रोसेसर | Snapdragon 8 Elite Gen 5 |
| डिस्प्ले | 6.78″ LTPO OLED, 165Hz |
| बैटरी | 7,300 mAh |
| चार्जिंग | 120W वायर्ड / 50W वायरलेस |
| कैमरा | 50MP + 50MP + 50MP (Periscope) |
| OS | Oxygen OS 16 (Android 16) |
| कलर | Black, Purple, Sand Storm |
