सर्दियो में खुशकी (Dandruff) डैंड्रफ के लिए घरेलू और प्राकृतिक उपचार

सर्दियों का मौसम जहां ठंडक और ताज़गी लेकर आता है, वहीं यह स्कैल्प से जुड़ी समस्याओं को भी बढ़ा देता है। इन दिनों सबसे आम समस्या है डैंड्रफ, जो सूखे मौसम, नमी की कमी और स्कैल्प के रूखेपन के कारण तेजी से बढ़ती है। ठंड के कारण लोग कम बार सिर धोते हैं, जिससे ऑयल और मृत त्वचा जमा होकर डैंड्रफ को और भी ज्यादा बढ़ावा देते हैं। इसके साथ ही खुजली, जलन और सफेद फ्लेक्स की वजह से परेशानी दोगुनी हो जाती है।

अगर आप भी सर्दियों में बढ़ते डैंड्रफ से परेशान हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं। सही देखभाल और कुछ आसान घरेलू उपायों से इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। इस लेख में हम बताएँगे कि इससे छुटकारा पाने के सबसे प्रभावी प्राकृतिक उपाय कौन-से हैं।

1. नारियल तेल + नींबू

2 चम्मच नारियल तेल हल्का गर्म करें और 1 चम्मच नींबू मिलाएँ फिर इसे अपने स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करें नारियल तेल स्कैल्प को मॉइस्चर देता है और नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड डैंड्रफ को कम करता है। इसे आप हफ्ते में 2–3 बार लगाए आप देखेंगे की एक से दो बार में ही काफी कम हो जायेगा ।

2. ऐलोवेरा जेल

ऐलोवेरा के पतियों से उसका जेल निकल कर अपने स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करें और इसे 30 मिनट रखें फिर इसे पानी से धो लें, ऐलोवेरा जेल में एंटी-फंगल और soothing गुण स्कैल्प की जलन व खुजली कम करते हैं जिससे खुशकी (Dandruff) डैंड्रफ काफी कम हो जाता है और इससे हफ्ते में 3–4 बार लगाए इससे कोई नुकसान नहीं है ये आपको बालो को मुलायम भी करता है

3. एप्पल साइडर विनेगर (ACV) रिंस

एप्पल साइडर विनेगर (ACV) और पानी बराबर मात्रा में मिलाएँ और फिर इसे अपने स्कैल्प पर लगाएँ और फिर 15 मिनट बाद धो लें यह स्कैल्प का pH बैलेंस करता है और डैंड्रफ बनने वाली बिल्ड-अप को हटाता है। इसे हफ्ते में 2 बार लगाए और ध्यान रखे की लगाने के तुरंत बाद शैंपू न करें।

4. टी ट्री ऑयल

2 चम्मच कैरियर ऑयल (नारियल या ऑलिव) में 5–6 बूंद टी ट्री ऑयल मिलाएँ और अपने स्कैल्प पर मसाज करें और 30 मिनट बाद बाल धो लें इसमें टी ट्री ऑयल में मजबूत एंटी-फंगल गुण होते हैं जो डैंड्रफ पैदा करने वाले यीस्ट को कम करते हैं। इसे हफ्ते में 2 बार लगाए और इसे सीधे स्कैल्प पर न लगाएँ, जलन हो सकती है।

5. बेकिंग सोडा

पहले स्कैल्प को हल्का गीला करें और फिर 1–2 चम्मच बेकिंग सोडा लगाकर 1 मिनट मसाज करें और फिर पानी से धो लें यह स्कैल्प से मृत त्वचा हटाकर फ्यूंगस को कम करता है। इसे हफ्ते में 1 बार ही लगाए, ध्यान रहे की बहुत ड्राई स्कैल्प पर न करें।

6. मेथी (Fenugreek) पेस्ट

2 चम्मच मेथी दानों को रातभर भिगो दें और फिर सुबह पीसकर पेस्ट बना लें फिर इसे स्कैल्प पर लगाकर 30–45 मिनट तक छोड़ें और फिर हल्के शैंपू से धो लें मेथी में एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो खुजली व डैंड्रफ कम करते हैं। इसे हफ्ते में 1–2 बार लगाए

7. दही + नीम पेस्ट

पहले नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाएँ फिर उसमें 2 चम्मच दही मिलाएँ और 30 मिनट लगाकर रखें फिर इसे अच्छी तरह धो लें नीम फंगस को रोकता है और दही स्कैल्प को ठंडक देता है। इसे हफ्ते में 1 बार लगाए

8. ऑलिव ऑयल हॉट ऑयल ट्रीटमेंट

पहले 2–3 चम्मच ऑलिव ऑयल गर्म करें फिर स्कैल्प पर लगाएँ कर फिर गर्म तौलिया लपेटें फिर 30 मिनट बाद शैंपू करें यह स्कैल्प को गहराई से मॉइस्चर करता है, जिससे ड्राई डैंड्रफ कम होता है। इसे हफ्ते में 1–2 बार लगाए

डैंड्रफ को दोबारा होने से रोकने के टिप्स

  • हफ्ते में 2–3 बार सिर धोएँ
  • बहुत गर्म पानी से बचें
  • हेयर स्प्रे या जेल को कम से कम इस्तेमाल करें
  • स्कैल्प को मॉइस्चर रखें
  • तनाव कम करें (डैंड्रफ बढ़ता है)
  • तकिया कवर और कंघी साफ रखें

डॉक्टर को कब दिखाएँ?

यदि ये लक्षण हों तो विशेषज्ञ से मिलें:

  1. 3–4 हफ्तों में भी सुधार न आए
  2. स्कैल्प बहुत लाल हो या जलन हो
  3. बाल ज्यादा झड़ने लगें
  4. पीले/गाढ़े चिपचिपे फ्लेक्स दिखें (seborrheic dermatitis का संकेत)

डिस्क्लेमर (Disclaimer)

इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख, रिपोर्ट, विचार और जानकारी विभिन्न स्रोतों, संवाददाताओं, एजेंसियों, प्रेस रिलीज़, सोशल मीडिया अपडेट्स तथा सार्वजनिक रूप से उपलब्ध सूचनाओं पर आधारित हैं। वेबसाइट सटीक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करने का पूरा प्रयास करती है, लेकिन किसी भी प्रकार की त्रुटि, गलत जानकारी या अधूरी जानकारी के लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे।

इस वेबसाइट पर उपलब्ध सामग्री केवल सामान्य सूचना उद्देश्यों के लिए है। किसी भी तथ्य, आंकड़े, राय, सलाह या जानकारी पर आधारित निर्णय लेने से पहले पाठक स्वयं सत्यापन करें। किसी भी प्रकार के वित्तीय, स्वास्थ्य, कानूनी या तकनीकी निर्णय के लिए विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *